भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी द्वारा भेजे गए मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब गगनयान को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गयी है। इस अंतरिक्ष मिशन में एक महिला रोबोट ‘व्योममित्र’ को भेजेगा, जो सभी मानवीय गतिविधियों की नकल करेगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो हम आगे बढ़ सकते हैं।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बताया कि गगनयान मिशन के लिए इसी साल अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में एक टेस्ट फ्लाइट का प्रयास किया जाएगा। महामारी के कारण गगनयान परियोजना में देरी हुई। अब हम अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पहले टेस्ट मिशन की योजना बना रहे हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उन्हें भेजना।
आपको बता दें, गगनयान मिशन को 2024 के अंत में लॉन्च कर सकता है। इस मिशन के मुख्य उद्देश्य में अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष तक सुरक्षित ले जाना और वापस लाना शामिल है। वहीँ, 8 अगस्त को ISRO ने टेस्ट टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला चंडीगढ़ की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेज फैसिलिटी गगनयान मिशन के लिए ड्रग पैराशूट डेप्लॉयमेंट टेस्ट किया था।